Students Power देश का फ्यूचर 💪||Dream Maker||

 

कुछ लोग कहते हैं कि  स्टूडेंट्स  हमारे देश का फ्यूचर होते  हैं। अगर विधार्थी चाह ले तो ,असंभव को भी संभव बना सकता हैं। विधार्थी एक ऐसा चीज़ हैं , जो हमारे देश के भविष्य को बना भी सकता हैं और बिगाड़ भी सकता हैं। कुछ ऐसा ही विधार्थी हैं।  जो अपने देश को सुन्दर सा देश बनाना चाहता हैं। उस विधार्थी का नाम हैं "अनिकेत ".  जो अभी बिहार के NIT कॉलेज में पढ़ता हैं। उसका ट्रेड "मैकेनिकल " हैं। लेकिन वह पुरे कॉलेज का लीडर हैं। ऐसे तो उस कॉलेज में अनिकेत के बहुत से दोस्त हैं। लेकिन उसका सच्चा दोस्त दो ही हैं - एक हैं इरफान और दूसरा आकाश। जो हमेशा सुख  दुःख में एक दूसरे के साथ देते हैं। 

                                       मूसलाधार बारिश होने के कारन वैशाली जिला के एक छोटे से गांव में बाढ़ आ जाता हैं। उस बाढ़ में बहुत से लोग फंस जाते हैं। लेकिन सरकार के तरफ से कोई भी एक्शन नहीं लिया जाता था। न्यूज़ में बताया जा रहा था कि उस बाढ़  में बहुत से किसान और गरीब लोग फंसे हुए हैं। और वह सभी बहुत भूखे भी हैं। सूत्रों के मुताबिक पता चला हैं कि  सरकार  ने कहा हैं की कल सुबह तक पुलिस और सुरक्षा कर्मी पहुंच जाएंगे।  घबराने की कोई जरुरत नहीं हैं। हमसब साथ हैं। 

अनिकेत , इरफान और आकाश से कहता हैं -तुम दोनों मिलकर हॉस्टल के सभी लडको को जगाओ और सभी को ग्राऊंड में आने बोलो। हमें ही उन सभी को हेल्प करना पड़ेगा। 

इरफान और आकाश हॉस्टल के सभी लड़को को जगाते हैं और कहते हैं -अभी ग्राऊंड में पहुँचो। सबको  अनिकेत बुला रहा हैं। कुछ जरुरी बाते करनी हैं। 

होस्टल के सभी लड़के ग्राऊंड में पहुंचते हैं। अनिकेत पूरे जोश के साथ कहता हैं -वैशाली जिला के एक छोटे से गांव में बाढ़ आ गया हैं। उस बाढ़ में बहुत से गरीब और किसान लोग फंसे हुए हैं। कोई भी पुलिस कर्मी या अन्य गवर्नमेंट संस्था उनको हेल्प करने क लिए तैयार नहीं हैं। जबतक सुबह होगा , तबतक ना  जाने कितने लोग मर चुके होंगे। इसलिए अब हम सभी को ही वहां जाकर उनकी हेल्प करनी चाहिए। क्या कहते हों तुमसब ?

सभी लड़के एक साथ पुरे जोश में कहते हैं - हमसब तुम्हारे साथ  हैं। हम सब उनको मदद करेंगे। 

सभी लड़के बगल के दुकान से कुछ कपड़े और खाने पिने का सामान लेते हैं और सभी एक साथ चले जाते हैं। उस गांव  में पहुंचने के बाद सभी मिलकर उस बाढ़ में फंसे लोगो को बाहर  निकालते  हैं। बिना अपनी जान की परवाह किये बिना। 

सुबह में जब पुलिस और मीडिया वाले आते हैं , तो देखते हैं कि पहले से ही कुछ लडके सभी लोगों को बाहर निकल चुके थे और सही सूखे जगह पर ठिकाने लगा चुके थे।  

मीडिया वाले अमर से पूछता हैं -आपसब हैं कौन  ? जो काम सरकार को करना चाहिए था वह काम आपसभी ने पहले ही कर चुके हैं। 

अनिकेत मुस्कुराते हुए कहता हैं -हमसब पटना NIT कॉलेज के स्टूडेंट्स हैं। आप मीडिया वाले बहुत ही गलत समय पर आते हों। जब इन आदमियों को आप सभी का जरुरत था , तब आप सभी आये नहीं और अभी आप सब सिर्फ हमदर्दी दिखाने आये हैं। इतना बोलकर अनिकेत अपने दोस्तों के साथ वापस होस्टल चला जाता हैं। 

मीडिया वाले अनिकेत और उसके सभी साथी को पूरी तरह से न्यूज़ में फोकस करते हैं। इस न्यूज़ के वजह से अनिकेत और NIT कॉलेज के सभी स्टूडेंट्स देश में फेमस हो जाते हैं। 

कल होकर जब अनिकेत कॉलेज जाता हैं। तो प्रिंसिपल सभी लड़को को बुलाकर कहते हैं -कल तुमसबने  जो काम किया हैं। हमें तुम सब पर गर्व हैं। अनिकेत तुम और तुम्हारे दोस्तों ने वहा सही समय पर पहुंचकर जो जो हेल्प किये हों। वह वास्तव में काबिले तारीफ हैं। एक विधार्थी होकर जो काम किये हों। वह देश के फ्यूचर के लिए बहुत महान काम हैं। क्योंकि एक स्टूडेंट्स ही आनेवाला कल का फ्यूचर हैं। इसी तरस से पढ़ाई के साथ साथ जरुरत मंद को हेल्प करते रहो और अपने देश का नाम रौशन करते रहो। मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूँ। 

सभी लड़के एक साथ पुरे जोश के साथ कहता हैं - थैंक यू सर। 

सभी विधार्थी अपने - अपने क्लास रूम में चले जाते हैं। क्लास टीचर आते हैं और पढ़ाकर चले जाते हैं। 

                  एक  दिन ,  कुछ  गुंडे बिच बाजार में विधार्थी को मार रहा था। लेकिन उसे कोई हेल्प नहीं कर रहा था।  वह सभी गुंडे पटना के टपोरी गुंडे थे। सबको परेशान करना और लूटपाट करना ही उन सबका काम था तभी एक लड़का अनिकेत  को फ़ोन करता हैं और रोते  हुए कहता हैं - भाई ,कुछ गुंडे अपने कॉलेज के लड़के को मार रहे हैं। तुम जल्दी से आ जाओ।  नहीं तो वह मर जायेगा। 

अनिकेत कहता हैं-हम अभी आ रहे हैं। तुम वही रुको। 

अनिकेत अपने दोस्तों के साथ बाइक से वहाँ पहुँचता हैं। जैसे ही वह गुंडा उस विधार्थी को मारने के लिए हाथ उठाता हैं। अनिकेत तेज़ी से दौड़कर उसका हाथ पकड़ लेता हैं और एक जोरदार पंच मारते हुए कहता हैं  - विधार्थी पर हाथ उठाने से पहले एक बार सोच लेना। अगर विधार्थी का हाथ उठ गया न , तो तुम्हारी हस्ती समाप्त हो जाएगी। 

वह गुंडा अनिकेत के बात सुनकर हँसने लगता हैं और कहता हैं - तू क्या कर लेगा ? ये विधार्थी , जिसका नहीं तो आज का पता हैं और नहीं कल का। वह मुझे मरेगा।  पेन और किताब पकड़नेवाला ये हाथ आज मुझे मरेगा। 

अनिकेत कहता हैं - पेन और किताब को पकड़ने  हाथो की जरुरत होती हैं और तुम जैसे को मारने के लिए हाथो की नहीं , साहस की जरुरत होती हैं।  आज मैं तुम्हे दिखाता  हूँ  कि  स्टूडेंट्स पावर क्या होता हैं। 

तभी एक गुंडा अनिकेत को मारना  चाहता हैं। अनिकेत उसका हाथ पकड़ लेता हैं और एक जोड़दार हाथ मारता हैं।  वह गुंडा उसी वक्त मर जाता हैं। 

अनिकेत गुस्साते हुए सभी लड़को से कहता हैं  - एक भी गुंडा यहाँ से भागना नहीं चाहिए। सभी को पकड़-पकड़  कर मारो।

सभी विधार्थी मिलकर उन सभी गुंडों को घेरकर बहुत मारता हैं। कुछ मिनट्स बाद पुलिस आती हैं और सभी गुंडों को अरेस्ट कर लेती हैं।  सभी विधार्थी वापस होस्टल चला जाते हैं।  

कल होकर , सभी विधार्थी कॉलेज आते हैं और अपने - अपने क्लास में चले जाते हैं। टीचर भी क्लास में आते हैं और पढ़ाने लगते हैं। अनिकेत एक नेक और सीधा -साधा लड़का हैं।  उसे प्यार मोहब्बत  क्या होता हैं ?ये सब कुछ भी पता नहीं था। ज्योति नाम की लड़की उसी कॉलेज में पढ़ती हैं और अनिकेत का वह क्लासमेट भी हैं। वह जितना देखने में सुन्दर हैं , उतना पढ़ने में भी हैं।  जब अनिकेत क्लास में पढ़ते रहता हैं , तब ज्योति अनिकेत को तिरछी नज़र से छिप -छिप कर देखा करती हैं। लेकिन अनिकेत हमेशा ज्योति को इगनोर करते रहता हैं। जब सभी विधार्थी क्लासरूम से बाहर  निकल रहे  थे । तभी ज्योति अनिकेत के पास हिम्मत जुटाकर जाती हैं और कहती हैं - Hi  अनिकेत। 

अनिकेत घबराते हुए कहता हैं - हाए ,
ज्योति पूछती हैं-कल तुम कहाँ  थे  ? कॉलेज नहीं आये थे। 
अनिकेत  कहता हैं - मै  अपने दोस्तों के साथ घूमने गया था।  मुझे कुछ काम हैं।  अब मै  जाता हूँ। इतना बोलकर अनिकेत वहा  से चला जाता हैं। 

अगर आपको मेरा ये Script अच्छा लगा हों तो प्लिज़ इसे अपने दोस्तों के साथ share कीजिये 
और Part-2 का Wait kijiye 
Thank you so much friends for best wishes 🙏🌹❤🙏

.. . Please wait for Forward ❤


Comments

Popular posts from this blog

||Real Hero Sonu Sood||गरीबों का मसीहा सोनू सूद||